haribhoomi hindi news
सूरजपुर जिले के रामनगर गांव की बस्ती में दुर्लभ कोमोडो ड्रैगन प्रजाति की छिपकली पाई गई है। एक किसान बाड़ी में काम कर रहा था तभी उसकी नजऱ उसके उपर पड़ी। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर गांव की बस्ती में दुर्लभ कोमोडो ड्रैगन प्रजाति की छिपकली पाई गई है। जो कि, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वहीं इसे देखने के लिए किसान के घर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान बाड़ी में काम कर रहा था तभी उसकी नजऱ उसके उपर पड़ी। शुरुआत में तो वह थोड़ा डरा फिर हिम्मत जुटाकर कर एक बोरी की सहायता से पकड़ कर उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग को सौंप दिया। कोमोडो ड्रैगन की लंबाई करीब चार फीट की है। वन विभाग के जानकारों के मुताबिक यह कोमोडो ड्रैगन अभी काफी कम आयु का है। इस प्रजाति के छिपकली काफी बड़े आकार के होते हैं जो वन्य प्राणी हिरन जैसे जानवर को भी निगल लेने की छमता रखते हैं। 

लोग बना रहे फोटो और वीडियो  

बताया जा रहा है कि, कुमदा बस्ती निवासी रामेश्वर सारथी दोपहर अपनी बाड़ी में काम कर रहा था। तभी उसकी नज़र कामोड़ो ड्रेगन के बच्चे पर पड़ी। जिसे देख पहले तो वह भयभीत हो गया। इसके बाद हिम्मत जुटा बोरी के सहारे पकड़ लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने फोटो वीडियो बना लिया खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण उसे देखने पहुंचे। उसे देखने के लिए किसान के घर में लोगों का मजमा लग गया। वन विभाग की टीम ने उसे अपने साथ ले गई और कोमोडो ड्रैगन प्रजाति के बड़ी छिपकली भारत में नही मिलते हैं। इसे इंडियन लिजार्ड, मॉनिटर लिजार्ड या फिर गोहरा प्रजाति के होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

7