Logo
खरोरा में शिक्षकों ने गौ सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए गौधाम में गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था की। इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग का प्रेरणादायक संदेश दिया।

सूरज सोनी- खरोरा। समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देने वाली एक सराहनीय पहल खरोरा में देखने को मिली। जहां शिक्षकों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गौ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री हरि एनिमल केयर संस्थान, केशला (खरोरा) द्वारा संचालित गौधाम में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा के शिक्षकगणों ने गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था कर मानवीय मूल्यों को साकार रूप दिया।

इस सेवा कार्य में प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त डोमार सिंह यादव सहित संगीता नायक, चमेली ठाकुर, मोंगरा साहू, गीतांजली पान, योगेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण पाटिल, अमर बर्मन, यश अमलानी, यतिराम कन्नौजे, कविता देवांगन, अरविंद नायक, नीलम वर्मा, निकिता वर्मा, कल्याणी साहू, संकुल समन्वयक रामकरण वर्मा और मोहित साहू की सक्रिय सहभागिता रही।

1शिक्षकों ने की सराहना
शिक्षकों की इस पहल से न केवल गौधाम में रह रहे गौवंश को पर्याप्त पोषण मिल सकेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूती मिलेगी। उपस्थित लोगों ने इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए इसकी सराहना की।

समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार
इस अवसर पर प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि, गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना से जुड़ी हुई है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने इसे नैतिक कर्तव्य बताते हुए नागरिकों से भी ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की।

श्री हरि टीम के सदस्यों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया
व्याख्याता डोमार सिंह यादव और योगेंद्र त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि गौमाता के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में करुणा और सहानुभूति को बढ़ावा देते हैं। श्री हरि टीम खरोरा के सदस्यों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके सहयोग से गौधाम में निवासरत गौमाताओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 

7