सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में पुलिस ने 82 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिकन सेंटर की आड़ में अवैध शराब की बिक्री करता था। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबीर से सूचना मिली कि, कनकी के देवांगन चिकन सेंटर (मुर्गा दुकान) में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी तोरन देवांगन के यहां रेड मारी। जहां आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ 82 पौवा शोले कंपनी का देशी मसाला शराब जब्त की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।









