Logo
खरोरा में अवैध शराब बिक्री और नशीली पदार्थों को रोकने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में अवैध शराब बिक्री एवं नशीली पदार्थों को रोकने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने अवैध बिक्री को रोकने के लिए महिलाओं ने एक कदम उठाया। नगर खरोरा में पूर्ण रूप से अवैध बिक्री रोकने के लिए नगर में स्थानीय अवैध शराब बेचने वाले को चेतावनी देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। नगर खरोरा के महिलाएं व बच्चे इस अभियान में जुड़े हुए थे। नगर पंचायत के पार्षदों के द्वारा अपने वार्ड में महिलाओं  को इकट्ठा कर विशाल रैली का आयोजन किया गया। 

नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने कहा कि अवैध शराब बिक्री होने से नगर का माहौल खराब हो रहा है। गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश संयोजक वेदराम मनहरे ने कहा कि नगर पंचायत खरोरा के अवैध शराब बिक्री के कारण नशेड़ियों द्वारा नशे की हालत में आए दिन लड़ाई झगड़ा होना, अश्लील गालियां देना आम बात हो गई है। इसे रोकने के लिए आम सहमति के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के आह्वान पर यह कदम उठाया गया है। नशेड़ियों की इस प्रकार की हरकत से नगर का वातावरण दूषित हो रहा है। 

Representatives of the society opened a front against illegal liquor sale.
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ समाज के प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा 

शराब वर्तमान पीढ़ी को कर रही खोखला
इस रैली में मुख्य रूप से रूपनारायण सिंह अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ ने रैली में कहा कि शराब वर्तमान पीढ़ी को खोखला कर रहा है, इससे युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, यह अभियान नगर के लिए एक अच्छा संदेश जाएगा जिससे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी। 

Representatives of the society opened a front against illegal liquor sale.
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ समाज के प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
उक्त अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु नगर के महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी। नगर पंचायत के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित थे।

5379487