कलेक्टर के आदेशों की अवेलहना : 8 राजस्व निरीक्षकों, 34 लिपिक सहित ऑपरेटरों का किया था ट्रांसफर, लेकिन नहीं कर रहे ज्वाइननिंग  

Jashpur Collectorate
X
जशपुर कलेक्ट्रेट
जशपुर जिले में कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था। लेकिन अभी तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आदेश का पालन नहीं किया है।   

खुर्शीद अलम- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था। जिसके तहत उन्होंने 8 राजस्व निरीक्षकों को जिले के अलग- अलग तहसीलों में पदस्थ किया गया है। वहीं लगभग 34 लिपिक और ऑपरेटरों को अन्यत्र पदस्थ किया गया है। साथ ही सभी को 3 दिवस के भीतर अपने नवीन स्थान पर जाने का आदेश दिया गया था। लेकिन 25 नवंबर के आदेश का आज तक कुछ कर्मचारियों ने पालन नहीं किया है और वे अपने पुराने स्थान पर बने हुए है।

01
AA
VB
QWE

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story