जशपुर में पशु तस्करी को रोकने जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर सर पर फेटा बांध लगातार मवेशी तस्करों का रात ओर दिन पीछा कर बेजुबान जानवरों को बचा रहे हैं। 

खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पशु तस्करी को रोकने जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर भगत आगे आएं हैं। सदस्य कृपा शंकर भगत की जो राष्ट्र धर्म सेवा भाव से बेजुबान जानवरों को कत्ल गाह ले जा रहे पशुओं के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। 

सर पर फेटा बांध लगातार मवेशी तस्करों का रात ओर दिन पीछा कर बेजुबान जानवरों को बचा रहे है। उनका कहना है कि, इस कार्य के लिए रास्ते पर कई रुकावट आ रहीं है, मगर अब हम इसके लिए संकल्पित हो चुके है, और रुकने वाले नहीं है। हम आदिवासी अपने पुरखों से यह सीखा है की पशुओं की सेवा कैसे करनी चाहिए और विशेष कर गाय और बकरी की हमारे जिंदगी में क्या भूमिका है इनका कहना है की क्षेत्र में हो रहे गौ तस्करी के गोरख धंधे को पूर्णतः विराम लगाना है और इसमें सम्मिलित लोगों की अब खैर नहीं है। 

मवेशियों को किया पुलिस के हवाले 
अंत में उन्होंने इस गोरख धंधे में शामिल सभी से अपील किया है कि वह इससे पीछे हट जाएं वरना अंजाम बुरा होगा। तस्करों के चंगुल से छुड़ा कर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पकड़े गए सभी मवेशियों को पुलिस को सुपुर्द किया जा रहा है। इस कार्य में कृपा शंकर का साथ छेत्र के ओर लोग भी साथ दे रहे है।