मुकेश बैस- जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घूसखोरी के मामले में (जूनियर इंजीनियर) JE, (असिस्टेंट इंजीनियर) AE और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
वहीं नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने छापा मारा है। जहां लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आपको बता दें कि, मरम्मत कार्य के बिल का चेक भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई एसीबी बिलासपुर की टीम ने की है।
जांजगीर-चांपा जिले में ACB ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) ग्रामीण जोन कार्यालय में छापा मारकर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते (जूनियर इंजीनियर) JE, (असिस्टेंट इंजीनियर) AE और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। @JanjgirDist #Chhattisgarh #ACB pic.twitter.com/Xz6vqRzCul
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 20, 2026
35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) ग्रामीण जोन कार्यालय में दबिश देकर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
हाई टेंशन लाइन विस्तार के काम के एवज में रिश्वतखोरी
आपको बता दें कि, आरोपियों द्वारा हाई टेंशन लाइन विस्तार के काम के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपियों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जांजगीर-चांपा जिले में ACB ने CSEB ग्रामीण जोन कार्यालय में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 3 कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं नवागढ़ से लेखापाल भी पकड़ाया। @JanjgirDist #ChhattisgarhNews pic.twitter.com/o5hLvLmUVs
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 20, 2026
ऐसे हुई लेखापाल की गिरफ्तारी
बिलासपुर डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह ने कहा कि, नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। अब्दुल ने कहा था कि, उसके फर्म द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था, जिसकी बिल राशि करीब 20 लाख 3 हजार रुपए का चेक जारी कराने के एवज में लेखापाल 16 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने आगे कहा कि, वह 6 हजार रुपए उसे दे चुका है और 10 हजार रुपए की और मांग रहा, जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।
पैसे लेकर जाते हुए एसीबी ने धार दबोचा
जांच में शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी ने 10 हजार रुपए की जगह 8 हजार रुपए लेने की सहमति दी। जिस पर ट्रैप का प्लान बनाया गया। प्रार्थी ने शुक्रवार को रिश्वत रकम देने जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास पकड़ लिया। रिश्वत में ली गई राशि 8 हजार रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है।









