Logo
विधानसभा में शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पेश प्रस्तुत किया। सदन में लंबी चर्चा के बाद विधेयक पारित हो गया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पेश प्रस्तुत किया। विधेयक को लेकर सदन में चर्चा शुरू होते ही विपक्ष ने कहा कि, इससे सीधी भर्ती में एकरूपता नहीं आएगी। अभी इस विधेयक में कई और संशोधन की जरूरत है। 

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं रुके, इसलिए ऐसे विधेयक की जरूरत है। दो साल में 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया जाएगा। सभी परीक्षाएं तय समय में होगी। CM श्री साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, पोस्ट में पांच लाख दिखाए भर्ती 20 हजार हुई ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस सरकार में PSC भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है। 

कांग्रेस के कार्यकाल में भर्ती में हुआ भ्रष्टाचार 
विधानसभा में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित सर्व सम्मति से पारित होने पर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, दो साल में 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया जाएगा। अशासकीय संकल्प अगले सत्रों में प्रस्तुत किए जाएंगे। स्पीकर डॉ. रमन सिंह के संदेश का सभापति ने किया पाठन। आसंदी की ओर से सत्तापक्ष ने प्रतिपक्ष को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने भी सभी के प्रति आभार जताया। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 

7