haribhoomi hindi news
हाईकोर्ट में 8 अप्रैल से रोस्टर में बदलाव किया जा रहा है, अब यहां तीन डिवीजन बेंचों के अलावा तेरह सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की जाएगी।

बिलासपुर। हाईकोर्ट में 8 अप्रैल से रोस्टर में बदलाव किया जा रहा है, अब यहां तीन डिवीजन बेंचों के अलावा तेरह सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की जाएगी। पहली डीबी में चीफ जस्टिस व जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल सभी जनहित याचिकाओं,हेबियस कार्पस पिटीशन, 2020 तक की क्रिमिनल अपील, अवमानना याचिका क्रिमिनल, सेक्शन 482 के तहत आवेदन, 419, 378 पर सुनवाई करेंगे।

दूसरी डीबी में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत सभी सिविल मामले, कंपनी अपील टेक्स मामले, अल्ट्रा वायरस मामले 2022 तक सुनेंगे। यह डिवीजन बेंच मामलों का कमर्शियल अपीलेट भी रहेगा। इसके अलावा चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की स्पेशल सिंगल बेंच समेत कुल 13 सिंगल बेंच निर्धारित की गईं हैं।

तीसरी डीबी के जिम्मे
जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन के व्यास तीसरी डीबी उन क्रिमिनल मामलों को देखेगी जो किसी डीबी को नहीं दिए गए हैं। 2016 तक की इक्विटल अपील और 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामलों पर भी यही बेंच सुनवाई करेगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7