Logo
प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। 

दंतेवाड़ा। पावन नगरी दंतेवाड़ा जिला के एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम में हरिभूमि आईएनएच के संयुक्त तत्वावधान में जिला संवाद का आयोजन 18 फरवरी को गीदम के एजुकेशन सिटी आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होगा। 

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर हो रही योजनाओं, विकास कार्यों तथा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन एक मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रदेश केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिले के प्रशासनिक अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम 4 चरणों में संपन्न होगा। अंतिम कड़ी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह होगा।

मंत्री, सांसद व जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, अध्यक्ष जिला पंचायत नंदलाल मुड़ामी, अध्यक्ष नगर पालिका दंतेवाड़ा पायल गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी, पूर्व जिलाध्यक्ष व पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम तथा जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा मुख्य रूप से अतिथि रहेंगे।

5379487