श्रमजीवी पत्रकार संघ की कार्यकारिण गठित : गोपी कश्यप बने धमतरी जिलाध्यक्ष, अशोक सचिव, शैलेन्द्र कोषाध्यक्ष बनाए गए

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की धमतरी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन आज रुद्री स्थित चिन्हारी गेस्ट हाउस में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस अवसर पर विकासखंड धमतरी, कुरुद, नगरी, मगरलोड और भखारा के ब्लॉक अध्यक्षों समेत समस्त पदाधिकारी व सदस्यगणों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ और जन सरोकारों से जुड़े पत्रकार गोपी कश्यप को धमतरी जिला अध्यक्ष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री कश्यप के दीर्घ पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष लेखन और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत सराहनीय बताया गया।
कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया, जिसमें
जिला संरक्षक – जीवन नाहटा, सलाहकार – टोमन लाल सिन्हा एवं सुदेश दीवान
विधिक सलाहकार – शत्रुघ्न साहू, महासचिव – रूपेश साहू, उपाध्यक्षगण – एस. कुमार साहू, अभिनव अवस्थी, चंद्रप्रकाश सिन्हा, थानेश्वर साहू।
सचिव – अशोक संचेती, सह सचिव – दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष – शैलेन्द्र लाहौरिया, मीडिया प्रभारी – अंगेश हिरवानी, सोशल मीडिया प्रभारी – वेणु साहू शामिल हैं।
श्रमजीवी पत्रकार संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि परिवार : अवस्थी
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के आत्मीय स्वागत से हुई। अपने आशीर्वचनों में उन्होंने संगठन की भूमिका, उद्देश्यों एवं अब तक पत्रकार हित में हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जो हर पत्रकार की समस्याओं व हितों के लिए हमेशा संघर्षशील है।
पत्रकारिता समाज के प्रति उत्तरदायित्व : गोपी
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोपी कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि, पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं, यह समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व है। हमारा उद्देश्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं को मुखर करना है, बल्कि समाजसेवा एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से संगठन को एक नई पहचान दिलाना भी है। उन्होंने संघ के आगामी कार्यों की रूपरेखा भी साझा की। कार्यक्रम में जिला संरक्षक जीवन नाहटा ने अपने दीर्घ अनुभव को साझा करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों, नैतिकता और ज़िम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने उपस्थित पत्रकारों को नई ऊर्जा से भर दिया।
इनकी भी रही मौजूदगी
इस अवसर पर जिला, ब्लॉक और अन्य विकासखंडों से पहुंचे कई पदाधिकारीगण और सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिनमें पुष्पेन्द्र साहू (धमतरी), दिग्विजय सिंह साहू (कुरुद-भखारा), कैलाश टांडे (मगरलोड), धर्मेंद्र यादव (नगरी) प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा रिजवान मेमन, राजू पटेल, कृष्णा दीवान, उत्तम साहू, नारद साहू, कुलदीप साहू, राजू नाथ गोसाई, थरुण निषाद, गोलू मंडावी, मिथलेश पटेल, गोविंदा सेन, नीलाभ शुक्ला, राजू साहू, यादराम साहू, निमेश शुक्ला, खिलेश साहू एवं धनेश्वर सिन्हा सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समस्तजनों का आभार प्रदर्शन संघठन के धमतरी जिला प्रभारी एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू ने किया।
पहलगांव में मृत देशवासियों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का एक भावनात्मक क्षण तब आया जब समस्त उपस्थितजनों ने पहलगाम में शहीद हुए वीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन पत्रकार एकता, गरिमा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और भी प्रगाढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। जिले में पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
