haribhoomi hindi news
ज्वैलरी शॉप पर सोने की नकली चेन की बदली करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संतोष कश्यप/अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ज्वैलरी शॉप पर सोने की नकली हार की बदली करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के भोजपुर से पकड़ा है। यह तीनों पुलिस को चकमा देकर डेढ़ लाख कीमत के सोने का हार लेकर फरार हुए थे।

बता दें, इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। जिसके बाद तीन आरोपियों के साथ पुलिस ने डेढ़ लाख का सोने का हार बरामद किया है। यह पूरा मामला सदर रोड़ स्थित जगदंबा आभूषण भंडार का है। 

7