इल्मीड़ी के जंगल में मुठभेड़ जारी : ग्रेहाउंड्स के जवानों ने बड़ी टीम को घेरा,  कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर 

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी। कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसहगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरा है। जानकारी मिली है कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सली और ग्रेहाउंड के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह खबर अपडेट हो रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story