Logo
election banner
पृथ्वी डेवलेपर दफ्तर में 29 अप्रैल को 10 लाख रूपए की चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर 12 घंटे के अन्दर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जीवानंद हलधर - जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से चोरी का मामला सामने आया था। जहां सोमवार को बिल्डर्स अशोक लुंकड के दफ्तर से 10 लाख रूपए की चोरी हो गई थी। इसके बाद बिल्डर्स ने संदेशी कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर संदेशी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुछताछ की। जिसमें कर्मचारी ने अपनी जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से रुपए बरामद कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम जमशेदपुर हैं। वह झारखण्ड का रहने वाला है। वह पृथ्वी डेवलेपर दफ्तर में काम करता था। सोमवार को पृथ्वी डेवलेपर दफ्तर से 10 लाख रूपए लेकर फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर बिल्डर्स ने कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

Jagdalpur

आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार 

पुलिस ने  कर्मचारी का अकाउंटेट,मोबाइल, को ट्रेस किया तो आरोपी का लोकेशन ओडिशा के ख़लीपाली थाना क्षेत्र के झरिगाँव बताया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर ओडिशा के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने आरोपी युवक को ओड़िशा से गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के रुपए  बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। 

 

5379487