Traffic Advisory T20 World Cup Match: दिल्ली में आज 10 फरवरी मंगलवार को ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 मैच शुरू हो गया है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जाएगा, जिसके चलते राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ऐसे में हजारों दर्शकों के स्टेडियम में पहुंचने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस का कहना है कि मैच के दिनों में ट्रैफिक से बचने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मुख्य सड़कों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने क्रिकेट प्रेमिया से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
कौन-कौन से दिन होंगे मैच ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण जेटली स्टेडियम और फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में ICC पुरुष टी-20 विश्व कप के मैच 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च 2026 तक खेले जाएंगे। मैच के दौरान सुबह 9 बजे से लेकर रात साढ़े 11 बजे तक ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मैच शुरू होने से 1 घंटे पहले और खत्म होने के 1 घंटे बाद जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
इन रास्तों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध
- बहादुरशाह जफर मार्ग।
- दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग।
- गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग की ओर आवागमन पर रोक रहेगी।
इन सड़कों से बचने की सलाह
- राजघाट से जवाहरलाल नेहरू मार्ग।
- तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड।
- आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग ।
10, 16 और 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 13 फरवरी और 1 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक, इसके अलावा 12 फरवरी को शाम 6 बजे से लेकर रात साढ़े 11 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचना होगा।
स्टेडियम में कैसे मिलेगी एंट्री ?
- गेट नंबर 1 से 8 स्टेडियम में प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से किया जाएगा।
- गेट नंबर 10 से 15 स्टेडियम में प्रवेश जेएलएन मार्ग से अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास से होगा।
- गेट नंबर 16, 17 और 18 स्टेडियम के में प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से होगा।
लेबल लगे वाहनों यहां करेंगे पार्किंग
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास सीमित पार्किंग सुविधा भी कर दी गई है। वाहन की विंडस्क्रीन कार पार्किंग लेबल दिखाना जरूरी है। लेबल पर गाड़ी का नंबर लिखा होना चाहिए। बिना लेबल या वाहन नंबर वाली गाड़ियों को स्टेडियम के आसपास एंट्री की परमिशन नहीं दी जाएगी।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
जिन कारों पर पार्किंग लैबल होगा, उन्हें रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड या बहादुरशाह जफर मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। वहीं दिल्ली गेट पर यू-टर्न की परमिशन होगी। पार्किंग पी-1, पी-2 और पी-3 में एंट्री केवल बहादुरशाह जफर मार्ग से विक्रम नगर कट, शहीद पथ के पास से किया जाएगा। इसके
स्टेडियम में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
स्टेडियम में लैपटॉप, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, बैग, खाने-पीने का सामान, पानी की बोतल, लाइटर, माचिस, चाकू और किसी भी तरह के हथियार ले जाने की परमिशन नहीं होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मेट्रो और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।










