आज दशहरा : रविवार सुबह 9.08 पर समाप्त होगी दशमी, रवि व सर्वार्थ सिद्धी योग में पूजन आज

Dussehra today
X
शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। दशमी तिथि का प्रारंभ 12 अक्टूबर सुबह 10:58 बजे होगा और दशमी तिथि की समाप्ति 13 अक्टूबर सुबह 9:08 बजे होगी।

रायपुर। शुक्रवार को मंदिरों में हवन-पूजन के बाद शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। दशमी तिथि का प्रारंभ 12 अक्टूबर सुबह 10:58 बजे होगा और दशमी तिथि की समाप्ति 13 अक्टूबर सुबह 9:08 बजे होगी। विजय मुहूर्त 12 अक्टूबर को दोपहर दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर 2:17 मिनट बजे तक रहेगा। अपराह्न पूजा मुहूर्तः 12 अक्टूबर को दोपहर 12:43 मिनट बजे से 3:04 बजे तक होगा।

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, दशहरा पर रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इन्हें ज्योतिष में बेहद अहम माना गया है। 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि योग दशहरा को पूरे दिन रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:20 बजे से प्रारंभ होगा, जो रात 9:08 बजे तक रहेगा। रवि योग में सभी प्रकार के दोष दूर होंगे और सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होने की उम्मीद अधिक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी के दिन श्रवण नक्षत्र का होना बहुत शुभ होता है और इस साल इसका संयोग भी बन रहा है। श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर को सुबह 4:27 बजे पर समाप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें...नकुलनार में दुर्गोत्सव की धूम, महाराणा चौक सामूहिक दुर्गा उत्सव में जगराता और भंडारे का भी रखा गया आयोजन

आज खुलेगा साल में एक बार खुलने वाला शस्त्रागार

परंपरानुसार आज शस्त्र पूजन होगा। राजधानी के कंकाली मठ स्थित शस्त्रागार वर्ष में केवल एक बार ही खुलता है। दशहरा के दिन इसे खोलकर शस्त्र पूजन किया जाएगा। यहां भक्तों की सुबह से देर रात तक कतार लगती है। दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं भी एक दिन पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के अन्य मंदिरों में जहां शस्त्र पूजन होता है, वहां भी शस्त्रों के रख-रखाव संबंधित व्यवस्था एक दिन पूर्व ही कर ली गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story