Logo
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि को एक साल इंतजार के बाद नया कुलपति मिल गया है। हिसार के प्रोफेसर मनोज दयाल कुलपति बनाए गए हैं।

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि को एक साल इंतजार के बाद नया कुलपति मिल गया है। हिसार के प्रोफेसर मनोज दयाल कुलपति बनाए गए हैं। गौरतलब है, मार्च 2025 में प्रो. बलदेव भाई शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यहां कुलपति का पद बीते एक वर्ष से रिक्त था। केटीयू में कुलपति चयन विवादों से घिरा रहा है। कुलपति के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। 

कुलपति बनने के लिए पात्रता शर्तों में बदलाव कर पुनः नवीन विज्ञापन जारी किया गया। दोबारा जारी किए गए विज्ञापन की शर्तों के आधार पर ही नवीन कुलपति का चयन किया गया है। बीते दिनों कुलपति चयन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल राजभवन भेजा था। प्रो. दयाल केटीयू के चौथे कुलपति होंगे। इसके पूर्व प्रो. सच्चिदानंद जोशी, डॉ. परमार तथा प्रो. बलदेवभाई शर्मा अपनी सेवाएं यहां दे चुके हैं।

मीडिया स्टडी के प्राध्यापक
प्रो. दयाल वर्तमान में हिसार हरियाणा के गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मीडिया स्टडी के प्राध्यापक के रुप में सेवा दे रहे हैं। अब वे केटीयू कुलपति का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें भारत की अलग-अलग सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी में 30 साल से ज्यादा समय तक अध्यापन, रिसर्च और गाइड का अनुभव है। वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 1992-96 में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के फाउंडर हेड भी रह चुके हैं। शैक्षणिक पेशे में आने के पूर्व वे रिपोर्टर तथा सब-एडिटर के रूप में भी कई समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

5379487