Logo
आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के एक छात्र राघव मंडावी की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

मैनपुर। आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के एक छात्र राघव मंडावी की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और लापरवाही बरतने वाले आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपये मुआवजा राशि की मांग को लेकर आदिवासी समाज द्वारा मैनपुर नेशनल हाइवे 130 सी पर गुरुवार को सुबह 8 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया। 

इस दौरान नेशनल हाइवे में आदिवासी समाज के सैकड़ों महिला पुरूष व बच्चे सड़क में उतर कर जमकर नारेबाजी करने लगे और संबंधित विभाग के अफसरों द्वारा लगातार झमझाइस के बाद भी नारेबाजी जारी रहा। आदिवासी सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल द्वारा लिखित में आश्वासन देने और आश्रम अधीक्षक राकेश साहू को तत्काल हटाने एवं मंडल संयोजक दुर्गाप्रसाद यादव को मंडल संयोजक पद और अधीक्षक पद से हटाने के लिखित आश्वासन के बाद 3 घंटे चक्काजाम के बाद समाप्त किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा की आश्रम छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार किया जाये अन्यथा यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

चक्काजाम से सैकड़ों ग्रामीण होते रहे परेशान
चक्काजाम के चलते नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में सैकड़ो यात्री वाहन एवं ग्रामीण परेशान होते रहे मिलो पैदल दूरी तय करना पड़ा। चक्काजाम के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था साथ ही आंदोलनकारी ने चेतावनी दिया है कि 20 दिनों के अंदर अफसर के आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं करने पर फिर चक्काजाम करने बाध्य होंगे।

आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक पर तत्काल कार्रवाई
आदिवासी सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने पत्रकारों को बताया कि, आश्रम अधीक्षक राकेश साहू को तत्काल निलंबित कर गरियाबंद कार्यालय में अटैच किया जायेगा और उनके खिलाफ विभागीय जाँच दल 20 दिनों में रिपोर्ट सौपेगी। साथ ही मंडल संयोजक दुर्गाप्रसाद यादव को मंडल संयोजक एवं अधीक्षक पद से तत्काल हटाया जाता है।

Latest news

5379487