गरियाबंद- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। यहां पर डॉक्टर द्वारा बिना ब्लड प्रेशर जांच किए ओपीडी पर्ची में बीपी का प्रतिशत लिख दिया गया है। वहीं मरीज के सवाल खड़े करने पर डॉक्टर ने गाली-गलोच भी की है। गाली-गलोच और दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गरियाबंद- माली समाज ने डॉक्टर से इस्तीफा देने की कही बात#gariyaband @CG_Police pic.twitter.com/4naqec8TMP
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 26, 2024
बता दें, इस घटना के बाद मरीज के साथ बड़ी संख्या में माली समाज के लोग अस्पताल पहुंचे गए हैं। यह सभी लोग डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग है।
गरियाबंद- माली समाज के लोग बोले- गरीब को न धमकाएं#gariyaband @CG_Police pic.twitter.com/klTv75nIDD
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 26, 2024










