Logo
बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव तिथि को आगे बढ़ा दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दबाव में तिथि बढ़ाए जाने का आरोप लगाया है।

कुलजोत सिंह संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दी गई है। जिसके बाद कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। कहा जा रहा है कि, VIP प्रोटोकॉल के चलते चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। वहीं कांग्रेस का भाजपा के दबाव में चुनाव तिथि टाले जाने का आरोप लगाया है। 

ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर केशकाल पूर्व विधायक संत राम नेताम धरने पर बैठ गए हैं। पूरा मामला ग्राम विश्रामपुरी का है।  

5379487