Logo
हनुमान जयंती 2026 पर मंगल का मीन राशि में प्रवेश बन रहा है दुर्लभ संयोग। जानें वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि पर इसका असर, शुभ समय और ज्योतिषीय महत्व।

रायपुर। हनुमान जयंती पर मंगल का मीन राशि में प्रवेश एक दुर्लभ और शुभ संयोग बना रहा है, जहां शनि पहले से विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव पूरी दुनिया के साथ-साथ व्यक्ति की किस्मत पर भी पड़ता है। 

इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक अत्यंत शुभ और दुर्लभसंयोग बन रहा है। हनुमान जयंती पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने. जा रहे हैं। मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण गोचर, संध्या 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा हस्त नक्षत्र योग

इन राशियों को विशेष लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह गोचर वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए फलदायी सिद्ध होगा। इन जातकों को कॅरियर में तरक्की, व्यापार में भारी मुनाफा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। हनुमंत कृपा से इनके पुराने संकट दूर होंगे और धन-संपत्ति में अपार वृद्धि के योग बनेंगे। इन राशियों के डर और भय दूर होंगे और धन-संपत्ति में अपार वृद्धि होगी।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ और समापन

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल, सुबह 7 बजकर 6 मिनट
  • पूर्णिमा तिथि समापन: 2 अप्रैल, सुबह 7 बजकर 41 मिनट
  • उदया तिथि: 2 अप्रैल
7