प्रचार अभियान : जांजगीर से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया पहुंचे गिरौदपुरी, बोले- जीत मेरी होगी

पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
X
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आज गिरौदपुरी पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद लिया। 

कुश अग्रवाल- पलारी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट जांजगीर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। और अब डॉक्टर डहरिया ने आज से अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

शिव डहरिया ने चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले आज गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौधपुरी धाम पहुंचकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पलारी स्थित अपने निवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि, आज मैंने गुरु घासीदास की तपोभूमि में जाकर आशीर्वाद लिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में हम सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। जांजगीर-चांपा के आठों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के ही विधायक हैं, तो निश्चित रूप से इस बार जीत कांग्रेस पार्टी की ही होगी। हमारे पलारी संवाददाता कुश अग्रवाल से उन्होंने खास बातचीत की... देखिए वीडियो...

cartoon
एक्स अकाउंट पर बीजेपी का पोस्ट

भाजपा मीडिया सेल का पोस्ट

उधर आज भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी शिव डहरिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हमला बोला है। इस पोस्ट में भाजपा ने कब्जाबाज से सावधान रहने की अपील की है।

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज एक पोस्टर जारी किया है। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है।

एक दिन पहले 'जिहादगांव' पोस्ट

उल्लेखनीय है कि, एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिस पर लिखा था कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल भी मचा। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि, सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story