Logo
बिलासपुर जिले के सरकंडा में सांड का आतंक देखने को मिला। जब सकरी गली में घुसे दो सांड घंटों तक लड़ते रहे। इन्होंने गली में खड़ी साइकिल और वाहनों को जमकर नुकसान पहुंचाया। 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा में सांड का आतंक देखने को मिला। जब सकरी गली में घुसे दो सांड घंटों तक लड़ते रहे। इन्होंने गली में खड़ी साइकिल और वाहनों को जमकर नुकसान पहुंचाया। लोगों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा की सकरी गली में घुसे दो सांड आपस में भीड़ गए और घंटों तक लड़ते रहे। दोनों की लड़ाई के बीच में साइकिल और वाहनों को जमकर नुकसान पहुंचा। लड़ाई को देखकर लोग भयभीत हो गए और अपने घरों में घुस गए। लोगों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। 

लड़ाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें सकरी गली में घुसे दो सांड घंटों तक लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सांडों की लड़ाई के बीच में जो कुछ भी आया वह सब टूट गया। वहीं आसपास के लोग अपने घरों में मूकदर्शक बने हुए हैं। 

5379487