Nitin Nabin Patna Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नबीन का हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार तक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर नितिन नबीन अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां 'वॉच टावर' बहुत मजबूत है और वह एक सामान्य कार्यकर्ता की मेहनत को भी पहचानती है।
नितिन नबीन ने खुद को इस पद तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह सहित पूरे केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
पटना, बिहार स्थित बापू सभागार से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। https://t.co/7ONklD8pVE
— Nitin Nabin (@NitinNabin) February 9, 2026
पिता के निधन और संघर्ष के दिनों को किया याद
नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि राजनीति में आने का उनका फैसला आसान नहीं था। साल 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था।
आज पटना आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद।@BJP4Bihar pic.twitter.com/qV7vc2itLh
— Nitin Nabin (@NitinNabin) February 9, 2026
उन्होंने कहा, "मैंने युवा मोर्चा से अपने काम की शुरुआत की और कभी शॉर्टकट का रास्ता नहीं अपनाया। आज शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, वह हर उस कार्यकर्ता की जीत है जो जमीन पर रहकर ईमानदारी से काम करता है।" उन्होंने बिहार के उन पुराने कार्यकर्ताओं की कुर्बानी को भी नमन किया, जिन्होंने 'जंगलराज' के दौर में भाजपा के झंडे को बुलंद रखा था।
विपक्ष पर साधा निशाना
बिना नाम लिए राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि देश में कुछ ऐसी पार्टियां हैं जो स्वयं (परिवार) से शुरू होती हैं और स्वयं पर ही खत्म हो जाती हैं। इसके विपरीत भाजपा सबको साथ लेकर चलने और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।
आभार बिहार!
— Nitin Nabin (@NitinNabin) February 9, 2026
बिहार आगमन पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत सदैव स्मरणीय रहेगा।@BJP4Bihar pic.twitter.com/yfKvDWGwJb
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाएं, जिसमें बिहार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है।
स्वर्णिम बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील
नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा के पूर्व नेताओं के कड़े संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज पार्टी इतनी बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि बिहार के भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भी नितिन नबीन संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।










