नारायणपुर रामकृष्ण आश्रम में खुलेगा कॉलेज : सीएम साय को भाया अबूझमाड़, बोले- यहीं बसने का मन हो रहा है

Chief Minister Vishnudev Sai
X
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर पहुंचे। यहां कुम्हारपारा के मेले से उन्होंने जिले को 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अबूझमाड़ का इलाका इतना सुंदर लगा कि, वे कह बैठे- इलाका बहुत सुंदर है.. कि यहां बसने का मन करता है। वे शनिवार को नारायणपुर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रामकृष्ण आश्रम में कॉलेज खोलने की घोषणा की है। CM श्री साय ने कहा कि, कालेज खुलने से अबूझमाड़ के युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेले से 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी जिले को दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले किसानों के पास खेती-किसानी के लिए पैसों की दिक्कत थी। गांव के साहूकारों से किसान मनमाने ब्याज दर पर कर्ज लेने के लिए मजबूर थे। हमारी सरकार ने किसानों की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कृषि लोन देने की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में किसानों को क्रेडिट कार्ड देने की शुरुआत हुई।

Chief Minister Vishnudev Sai

भाजपा ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया

सीएम श्री साय बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी सोच का लाभ किसानों को मिल रहा है। 15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही। तब हमारी सरकार ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम किया। आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए दिया।

हर वादा पूरा होगा

सीएम ने कहा कि, मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार नारायणपुर आना हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी में हुए हर वादे हम पूरा करेंगे। सरकार और रामकृष्ण मिशन के संयुक्त आयोजन में दूर-दराज से हमारे किसान भाई आए हैं। मैंने यहां आते हुए देखा कि हमारे किसान भाइयों ने तरह, तरह की सब्जियां और फल उगाए हैं।

रामकृष्ण मिशन की भूमिका को सराहा

CM ने कहा कि यहां के लोगों के सामाजिक विकास में रामकृष्ण मिशन की अहम भागीदारी है। हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर प्रति बोरा बढ़ाकर अब 5500 रुपए कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story