कैबिनेट के फैसले : छत्तीसगढ़ में प्रत्यक्ष वोटिंग प्रणाली से होगा नगरीय निकायों में अध्यक्ष का चुनाव

CM Vishnudev Sai, Cabinet Meeting, Direct Voting System, Urban Bodies, President Election
X
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक
कैबिनेट की बैठक छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया। महापौर, नगर पालिका के अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय भी लिया है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक सोमवार की शाम हुई। कैबिनेट के फैसलों के बारे में डिप्टी CM अरुण साव ने बताया कि, प्रदेश में महापौर, नगर पालिका के अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। श्री साव ने बताया कि, राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि, इस फैसले से प्रदेश में पर्यटन सुविधा का विस्तार होगा। साथ ही कैबिनेट ने नगरीय निकायों और पंचायतों में OBC वर्ग को आरक्षण देने का अनुमोदन कर दिया है।

इसके अलावा जो बड़े निर्णय लिए गए हैं उनमें -

- नगर निकाय और पंचायतों में OBC के आरक्षण के लिए कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा आरक्षण।

- PDS के तहत चना वितरण के लिए ई ऑक्शन से की जाएगी चना।

- 5 रुपए किलो के दर से 2 किलो चना प्रति माह प्रदान किया जाता है।

- प्रति वर्ष 72 हजार टन चना का वितरण किया जाता है

पर्यटन को बढ़ावा देने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया।

पर्यटन के क्षेत्र में बढ़वा देने सरकार ने किया बड़ा निर्णय।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story