दो दंतैलों में भिड़ंत : फारेस्ट गार्ड ने बनाया रेयर वीडियो.. देखिए दोनों कैसे तेज चिंघाड़ के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े

elephants
X
आपस में भिड़ते हुए हाथी
छत्तीसगढ़ में हाथियों की आवाजाही सबसे पहले कोरबा क्षेत्र में ही शुरू हुआ था। यह बात 90 के दशक की है। अब यहां हाथियों की दस्तक रोज की बात हो गई है।

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ में आजकल हाथी और मानव द्वंद्व को लेकर चर्चा आम हो गई है। लेकिन हाथी आपस में द्वंद्व करने लगें और कोई उनका वीडियो बनाने का साहस दिखाए यह बहुत ही रेयर देखा जाता है।

एक ऐसा ही वाकया पेश आया है कोरबा जिले के जंगलों में। यहां से दो दंतैल हाथियों के बीच संघर्ष का दिलचस्प वीडियो मिला है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि, कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप जंगलों में 49 हाथियों का दल अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहा है। जब दो दंतैल आपस में भिड़े उस वक्त मौके पर 32 हाथियों का दल मौजूद था। इन्हीं हाथियों की निगरानी के दौरान फॉरेस्ट गार्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाया है। वीडियो में साफ देख जा सकता है कि, दो दंतैल हाथी किसर बात पर आपस में भिड़ जाते हैं।

दंतैलों की चिंघाड़ से इलाके में दहशत

पहले एक बार दोनो हमले की मुद्रा में आते हैं। तेजी से चिंघाड़ते हैं फिर अलग हो जाते हैं। लेकिन कुछ सेकंड के बाद ही एक बार फिर से भिड़ते हैं। इस दौरान दोनो दंतैलों के चिंघाड़ने की तेज आवाजों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। इस दल की गतिविधियों पर वन विभाग नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story