Logo
election banner
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगए़ से घोषित कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ कार्टून वार छेड़ा है। आज कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत पर कटाक्ष किया गया है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सेल के निशाने पर बुधवार को कोरबा सांसद और एक बार फिर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आई हैं। भाजपा मीडिया सेल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए श्रीमती महंत को लापता सांसद बताया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा मीडिया सेल ने सोमवार से एक अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर कटाक्ष करता हुआ पोस्ट भाजपा ने किया। उसके बाद दूसरे दिन यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री और वर्तमान जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को कब्जाबाज मंत्री बताते हुए पोस्ट किया गया। इसके बाद तीसरे दिन यानी आज बुधवार को बारी आई कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की। 

twitter
 

दो दिन पहले 'जिहादगांव' पोस्ट

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिस पर लिखा था कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल भी मचा। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि, सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

cartoon
 

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्टर जारी किया। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है।

अब लापता और निष्क्रिय सांसद

बुधवार को भाजपा मीडिया सेल ने बीजेपी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया साइट एकाउंट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए कोरबा से वर्तमान सांसद और फिर से प्रत्याशी बनाई गईं ज्योत्सना महंत पर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने उन्हें निष्क्रिय के साथ लापता सांसद भी बताया है। साथ ही कोरबा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई है कि, उन्हें निष्क्रिय नहीं बल्कि सक्रिय सांसद चुनना चाहिए।

5379487