अगर आप सोचती हैं कि सिर्फ महंगी साड़ी ही आपको रॉयल लुक दे सकती है, तो जरा रुकिए! 2026 के वेडिंग ट्रेंड्स बता रहे हैं कि सही ब्लाउज डिजाइन के साथ सस्ती से सस्ती साड़ी भी बेहद महंगी और स्टाइलिश लग सकती हैं। शादी हो, फेस्टिवल या छोटा-सा फंक्शन ब्लाउज ही हैं जो पूरे लुक को गेम-चेंजर बना देता हैं। तो चलिए जानते हैं इस सीजन के सबसे ट्रेंडिंग और शाही ब्लाउज डिजाइनों के बारे में।
मिरर वर्क ब्लाउज (Mirror Work Blouse)
वेडिंग सीजन में मिरर वर्क का क्रेज हमेशा रहता है। दिन की शादियों के लिए ये ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगते हैं। रोशनी पड़ते ही इनकी चमक दुल्हन को अलग ही ग्लो देती है।
अजरख प्रिंट ब्लाउज (Ajrak Print Blouse)
अगर आप क्लासिक और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो अजरख प्रिंट ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। राउंड नेक डिजाइन डेली पूजा से लेकर फेस्टिव मौकों तक हर जगह सूट करता है।
सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड डिजाइन (Celebrity Inspired Designs)
तमन्ना भाटिया और करीना कपूर के ब्लाउज स्टाइल्स इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनसे इंस्पायर्ड डिजाइन आपको मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देते हैं।
बैकलेस और बोल्ड कट्स (Backless Blouse)
बैकलेस, सीक्वेंस और कढ़ाई वाले ब्लाउज उन दुल्हनों के लिए हैं जो अपने लुक में थोड़ा बोल्ड टच चाहती हैं। ये रिसेप्शन और पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
पफ स्लीव ब्लाउज (Puff Sleeve Blouse)
पफ स्लीव डिजाइन आजकल फिर से ट्रेंड में हैं। खासकर जिन महिलाओं की बाहें पतली हैं उनपर ये बहुत ग्रेसफुल लगते हैं।
हैवी वर्क हाई-नेक ब्लाउज (Heavy Work High Neck Blouse)
सर्दियों की शादियों के लिए हाई-नेक ब्लाउज शानदार ऑप्शन है। आलिया और अनन्या जैसा लुक अगर आप चाहते हैं तो स्लीवलेस हाई-नेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं, ये आपको शाही लुक देता है।









