सीएम सचिवालय देखेंगे सुबोध कुमार सिंह : वरिष्ठ IAS को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया, आदेश जारी 

IAS सुबोध कुमार सिंह को केंद्र से लौटते ही छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-12-20 20:15:00 IST
IAS Subodh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि, केद्रीय प्रतिनियुक्ति से श्री सिंह गुरुवार की शाम ही रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध सिंह एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से मिलकर अपनी ज्वाईनिंग दे दी थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि, वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाया जा सकते हैं। माना जा रहा है कि, श्री सिंह को लेकर सीएम श्री साय ने ही केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ वापस भेजने का आग्रह किया था। इसीलिए केंद्र ने श्री सिंह को तत्काल रिलीव किया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को भेजने का आग्रह किया था। श्री शाह के हामी भरने के बाद ही उनके बारे में आदेश निकल गया। आदेश निकलते ही एक दिन बाद ही वे छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

Similar News

कोरबा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: धान न बिकने और टोकन न मिलने से था नाराज, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

नशेड़ी युवकों में चाकूबाजी: एक की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए

रायपुर में पकड़ी गईं कजाकिस्तान की दो महिलाएं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, हिरासत में लिए गए