A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जितेंद्र सोनी- जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी ने छठ महापर्व के पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छठी मैया की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं ने कठिन व्रत रखते हुए पूरे दिन और रात सूर्य देवता की उपासना की।

दरअसल छठ महापर्व के अवसर पर कौशल्या साय  इस दौरान उन्होंने भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला में पहुंचकर पूजा की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, जिन्होंने संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव भी मौजूद रहे।

सामूहिक पूजन में कौशल्या साय हुई शामिल 

इसके बाद कौशल्या साय जाताकोना गांव में आयोजित सामूहिक छठ पूजा में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि से पूजा की। इसके बाद दुलदुला में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में भी पहुंची। यह जगह विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहती है। साय ने यहां पूजा विधि का पालन करते हुए सूर्य देवता से प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

घाट पर पूजा करती हुई कौशल्या साय

इसे भी पढ़ें...दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े : जमकर चले लात घूसे

स्थानीय लोगों के साथ मनाया छठ पर्व 

छठ पूजा में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने सभी श्रद्धालुओं को इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी देता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और अपनी समृद्धि के लिए सूर्य देवता से आशीर्वाद प्राप्त करें।