haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई है। इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए राज्यभर में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई है। इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए राज्यभर में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित की गई है। 

व्यापमं ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापमं ने अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

एंट्री से पहले होगी सख्त जांच
परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य
अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य होगा। काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही जूते, मोजे, बेल्ट और स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।


(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7