A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में GST की उडनदस्ता टीम सीमेंट व्यापारी के घर पहुंची और जांच पड़ताल की, हालांकि उन्हें यहां पर कुछ नहीं मिला, GST की टीम कुछ गलत होने की सूचना मिलने पर ही व्यापारी के घर पर जांच के लिए पहुंची होगी। लेकिन कुछ नहीं मिलने की वजह से कयास लगाये जा रहे हैं कि, यह बात लीक हो गई और घर से सारे सबूत हटा दिये गये।
CG में शुक्रवार को कहां क्या हुआ? Live updates
सीएम की सभा : साय बोले- राहुल के आने से जनता को फर्क नहीं पड़ता, हमारे पक्ष में हर एक सीट : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चिल्हाटी में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णुदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा कि, बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रही है। हम चाहते हैं, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है।
मतदान केंद्र के बाहर मारपीट : पूर्व सांसद का बड़ा आरोप, बघेल के साथ भिलाई से आए लोगों ने महिलाओं को पीटा... छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपस में जमकर मारपीट हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने आरोप लगाया है कि, सरपंच और उप सरपंच के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ मारपीट की है। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आये लोगों ने महिलाओं से मारपीट और झूमाझटकी की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अभी तक मतदान केंद्र के पास हंगामा जारी है।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र ने मारी बाजी : दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 60.15% वोटिंग हुई... छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान चल रहा है। दोवहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है।
चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने की आत्महत्या : सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी : मध्यप्रदेश राजपुर निवासी जवान जियालाल पंवार की छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी लगी हुई थी। जवान जियालाल पंवार 34 वी बटालियन की कंपनी A में पदस्थ था। ड्यूटी के लिए वह प्राथमिक शाला स्कूल भवन में रुका था। इस दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुदको गोली मार ली। घटना के बाद अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में हादसा: माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, छह झुलसे, दो की हालत गंभीर :
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में हादसा हो गया। माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। छह लोग झुलसे जिनमें दो की हालत गंभीर है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट की है।
मतदाताओं में भारी उत्साह : देखिए वोटिंग सेंटर्स के दिलचस्प नजारे, प्रत्याशी और बड़े नेता भी पहुंच रहे वोट डालने: दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर जारी है। अपना मताधिकार देने के लिए जनता वोट देने पहुंच रही है। सुबह से केंद्रों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासंमुद और कांकेर में मतदान हो रहा है। इसी बीच आप कुछ रोजक तस्वीरों को देख सकते हैं कि, किस तरह से प्रत्याशी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे हैं।
तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान : नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर में 11 बजे तक सबसे ज्यादा 42 फीसदी वोट पड़े... छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोट डाले जा रहे है। सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर औसत 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। तीनो लोकसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 52, 84, 938 मतदाता वोट डालकर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली : प्रधान आरक्षक की हुई मौत, APC घायल : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। सरकारी बंगले में गोली चलने के बाद प्रधान आरक्षक अजय सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है। जिसमें असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के भी घायल होने सूचना मिली है।
