Logo
election banner
विधानसभा चुनाव की दिशा बदलने वाले एक कांड की सीबीआई जांच का ऐलान करने वाले गृहमंत्री विजय शर्मा भी स्वयं ऐसे ही कवर्धा कांड में पीड़ित रह चुके हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को बिरनपुर कांड की CBI जांच का ऐलान करने वाले गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, पिता के हृदय के इस दर्द को पूरे सदन ने महसूस किया। उनकी सीबीआई जांच की मांग थी, इसलिए उसको पूरा किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि, सदन से बाहर गृहमंत्री विजय शर्मा मीडिया से मुख्सतिब थे। उन्होंने कहा कि, सीबीआई जांच के लिए विषय को भेजा जाएगा। न्याय के प्रति लड़ाई का सम्मान होना चाहिए। उनहोंने कहा कि, यह सरकार और पुलिस का मामला नहीं है। पुलिस भी जांच कर रही है, 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं। राज्य पुलिस के माध्यम से ही दो बार पूछताछ हुई है। 
कुछ और जांच की बात ईश्वर साहू जी के हृदय में थी तो वह पूरा होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि, बुधवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए स्वयं पीड़ित पिता जो कि अब विधायक हैं, ईश्वर साहू ने इस मामले की सीबीआई से जाच कराने का आग्रह किया था। जिस पर गृहमंत्री ने सीबीआई जांच की घोषणा कर दी। 

अब मेरे मन को संतोष मिला : ईश्वर साहू

अब इस मामले के पीड़ित और विधायक ईश्वर साहू ने हरिभूमि डाट काम के सहयोगी समाचार चेनल INH से बातचीत करते हुए कहा कि, सीबीआई जांच की घोषणा से उन्हें और उनके मृत बेटे को न्याय मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि, पिछली सरकार से भी मैंने मांग की थी, लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। कांग्रेस जब सरकार में थी तब उस समय के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शक्ल दिखाने तक नहीं आए। 

पीड़ित पिता अब उसी क्षेत्र के विधायक

उल्लेखनीय है कि, बिरनपुर गांव में जिस युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई उसके पिता ईश्वर साहू अब उसी क्षेत्र के विधायक हैं। बुधवार को विधानसभा ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाए जाने पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बिरनपुर कांड की CBI जांच की घोषणा की। 

कवर्धा के गोसेवक साधराम हत्याकांड भी गूंजा 

विधानसभा में बिरनपुर कांड के बाद कवर्धा जिले में हाल ही में साधराम यादव की गला रेतकर हत्या का मुद्दा भी गूंजा। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि, साधराम की हत्या के मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, मामले में UAPA के तहत कार्रवाई की जा रही है। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा- छततीसगढ़ में अब तक किसी मामले में इतनी सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद गृहमंत्री ने बताया कि, पीड़ित परिवार को 5 लाख की सहायता दी गई है।

5379487