Logo
election banner
मतदान के दौरान बीजापुर जिले में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड फटने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि, घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान बस्तर में जारी है। इस दौरान बीजापुर जिले में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड फटने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, बस्तर लोकसभा में मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

tweet
 

यूबीजीएल का गोला फटा

उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में (यूबीजीएल) अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर का गोला फट गया। इसकी चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 196 वीं बटालियन का जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह घटना भैरमगढ़ के चिह्का गांव के पास की है। घायल सीआरपीएफ का सहायक कमांडेट को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

ऐसे हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि, जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए आउटर कोर्डेन में तैनात था। इस दौरान एक्सीडेंटली यूबीजीएल का गोला फट गया और जवान घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी है।

5379487