भाजपा का सदस्यता अभियान : बस्तर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विभिन्न देवगुड़ी निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन 

Forest Minister Kedar Kashyap addressing the villagers
X
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप
बीजेपी के सदस्यता अभियान में जुटे मंत्री केदार कश्यप बड़े आमाबाल, देवड़ा और मर्दापाल पहुंचे। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। साथ ही मर्दापाल में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। 

लीलाधर राठी- सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आम लोगों में भी काफी उत्साह है। वहीं आज बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्राम बड़े आमाबाल, ग्राम देवड़ा और मर्दापाल पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं स्थानीय युवाओं, कॉलेज विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों से भेंट करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

सदस्यता अभियान को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पूरे देश में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाला है। सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के अनुसार लोगों को सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : आधी रात होटल- रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश : ग्राहक बनकर शराब लेने पहुंचे एसएसपी, रेड मारकर की कार्रवाई

वनमंत्री केदार ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जताया आभार

वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग में सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि, बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया है। शुरुआत में नेटवर्क की समस्या के कारण कठिनाइयों से जूझना पड़ा लेकिन ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान में तेजी आई है। बस्तर का हर एक गांव भाजपामय होगा यही हमारा लक्ष्य है।

छात्राओं को साइकिल वितरण

नारायणपुर विधानसभा के मर्दापाल में स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, भाजपा सरकार की इस योजना ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। वनमंत्री केदार ने कहा कि, स्कूल दूर होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिए ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की बेटियों की पढ़ाई में मुश्किल आती थी। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस समस्या का हल हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप पढ़ाई करने वाले बेटियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

Bicycle distribution program
साइकिल वितरण कार्यक्रम

इसे भी पढ़ें : आदमखोर भालू पिंजरे में कैद : वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों को दी लाखों की सौगात

मर्दापाल क्षेत्र में प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को वनमंत्री केदार कश्यप ने लाखों की सौगात दी है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story