Logo
लंबे विवाद और HC निर्देशों के बाद हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026 के अनंतिम परिणाम जारी, रजनीश सिंह बघेल नए अध्यक्ष चुने गए।

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (High Court Bar Association) चुनाव 2026-28 के अनंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए है। यह चुनाव पिछले कई महीनों से विवादों में था और अंततः HC के निर्देश पर संपन्न कराया गया। 
घोषित परिणामों में अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल को नया अध्यक्ष चुना गया है। जारी किए गए Hear Say अनंतिम परिणामों में अन्य सभी पदों पर विजेताओं की सूची भी सामने आ गई।

अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल की जीत
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने प्रभावी बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की। चुनाव प्रक्रिया को लेकर लंबे समय तक विवाद चला, मगर अंततः निर्धारित तिथि पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

Rajneesh Singh Baghel become new president
रजनीश सिंह बघेल बने नए अध्यक्ष 

उपाध्यक्ष पदों पर गौतम खेत्रपाल और माण्डवी भारद्वाज
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर गौतम खेत्रपाल विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर माण्डवी भारद्वाज को जीत मिली। दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने वर्ग से सशक्त समर्थन हासिल किया।

सचिव
महत्त्वपूर्ण सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। सह सचिव पदों पर विजय कुमार साहू और सह सचिव (महिला) पर आस्था शुक्ला चयनित हुईं।

कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद की कमान हर आशा पूरन सिंह भाटिया को मिली। भारी मतों से उनकी जीत चर्चा का विषय रही।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद पर अमन पाण्डेय तथा महिला वर्ग में प्रज्ञा पाण्डेय को विजय प्राप्त हुई।

ग्रंथालय सचिव
ग्रंथालय सचिव पद पर राहुल कुमार मिश्रा का चयन किया गया।

Executive member Abhishek Pandey
कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पाण्डेय 

कार्यकारिणी में शामिल हुए 7 सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इन अधिवक्ताओं ने स्थान प्राप्त किया-

  • 1. अभिषेक पाण्डेय
  • 2. त्रिवेणी शंकर साहू
  • 3. आशुतोष मिश्रा
  • 4. शरद मिश्रा
  • 5. उज्जवल चौबे
  • 6. लक्ष्मीन कश्यप
  • 7. दीप्ति तिवारी

इन सभी का चयन आगामी दो वर्षों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ किया गया है।

5379487