सबसे बड़े ऑपरेशन को बड़ी सफलता : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 22 नक्सली, देखिए ऑपरेशन के मौके से EXCLUSIV VIDEO

bijapur, telangana, anti naxal operation, security force, Naxal encounter, naxalites killed, karregutta hills
X
जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ पर चल रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।   

गणेश मिश्रा- बीजापुर। मंगलवार की रात जब भारतीय सेना ने आतंकिस्तान को सबक सिखाया तो वही छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने अपना शौर्य दिखाया है। पखवाड़ेभर से अधिक समय से घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़ में अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कररेगुट्टा पहाड़ को घेरकर चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को अब सफलता मिलना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह तक सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि, आज ही मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि, जल्द ही कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर कब्जा करने की स्थिति में जवान पहुंच जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कर्रेगुट्टा पहाड़ के नजदीक ही स्थित धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था। यहीं से कर्रेगुट्टा पहाड़ जवानों के निशाने पर था। माना जा रहा है कि, बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है।

राशन-पानी लेकर छुपे थे बड़े नक्सली लीडर्स
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के हजारों जवानों ने घेर रखा है। आखिर ऐसी क्या खास बात है कर्रेगुट्टा पहाड़ में? जहां नक्सलियों के टाप लीडर्स महीनेभर का राशन-पानी जमाकर छुपे हुए है? स्वाभाविक तौर पर आपके जेहन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे। कैसी है वहां की भौगौलिक स्थिति? कितना ऊंचा है पहाड़, क्या बहुत बड़ा पहाड़ है? क्या घने जंगलों से घिरा हुआ है? नक्सलियों को पानी कहां से मिल रहा होगा? ऐसे कई सवाल मन में कौंधते हैं। क्या टाप नक्सली लीडर्स जवानों के हाथ लगेंगे? या नक्सली जवानों को चकमा देकर भाग निकलेंगे? इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां हम देने जा रहे हैं। देखिए कर्रेगुट्टा पहाड़ को हेलीकॉप्टर से बनाया गया वीडियो। हमें यकीन है कि, आपके सारे सवाल के जवाब इस वीडियो में छुपे हैं। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद कुछ नए सवाल भी आपके मन में उभर सकते हैं। उनके भी जवाब हम आगे देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story