रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 31 मार्च- नक्सलवाद समाप्ति की घोषित अंतिम तिथि पर एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए इसे राज्य ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि, अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होने की ओर बढ़ चुका है।
CM साय का सोशल मीडिया संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में लिखा '[आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद।'
“आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 31, 2026
इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद।
ये… pic.twitter.com/vtaqiCxi4b
नक्सलवाद था राज्य के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा
सीएम ने कहा कि नक्सलवाद ने दशकों तक राज्य, खासकर बस्तर क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा उत्पन्न की। उनके अनुसार, 'यह नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था। माननीय गृहमंत्री जी ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है।'
अब विकास की राह पर लौटेगा बस्तर
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अब बस्तर क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा 'अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेजी से विकास करेगा, जो 40 वर्षों से विकास से अछूता था।'
31 मार्च- अभियान के समापन का प्रतीक
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान की तय समयसीमा 31 मार्च 2026 थी। मुख्यमंत्री के इस बयान को अभियान के औपचारिक समापन की घोषणा माना जा रहा है।










