haribhoomi hindi news
बारनवापारा अभ्यारण्य में मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों को पीठ पर बैठाकर जंगल की सैर कराती नजर आ रही है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भारत नयापारा क्षेत्र स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में इन दिनों प्रकृति का अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है। अभ्यारण में एक मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों को पीठ पर बैठाकर जंगल की सैर कराती नजर आ रही है। इस अनोखे पल को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से चर्चा में है।

घने साल और सागौन के पेड़ों के बीच, सूखे पत्तों की सरसराहट के साथ जब मादा भालू अपने दोनों शावकों को पीठ पर सवार किए आगे बढ़ती है, तो यह दृश्य किसी जंगल सफारी फिल्म जैसा प्रतीत होता है। सफारी पर निकले सैलानी इस नजारे को देखकर रोमांचित हो उठते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य न केवल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि मां और बच्चों के स्नेह का अद्भुत उदाहरण भी पेश कर रहा है। 

मनोहर दृश्य को देखकर पर्यटक हो रहे उपस्थित 
अभ्यारण्य में इन दिनों पर्यटकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। क्योंकि ऐसे दुर्लभ और स्वाभाविक क्षण कम ही देखने को मिलते हैं। प्रकृति की गोद में कैद यह दृश्य एक बार फिर साबित करता है कि जंगल की दुनिया अपने भीतर कितने अनमोल और भावुक पल समेटे हुए है।

7