haribhoomi hindi news
कोरिया महोत्सव में अवसर पर कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार ने शिव स्तुति एवं गंगा अवतरण की कथा का शानदार प्रदर्शन किया एवं खूब तालिया बटोरी। 

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में कोरिया महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इस महोत्सव में हमारे शहर की कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार ने शिव स्तुति एवं गंगा अवतरण की कथा का शानदार प्रदर्शन किया एवं खूब तालिया बटोरी। आशना ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से विद की शिक्षा ग्रहण की है। 

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी आशना ने विभिन्न शासकीय एवं प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय मंचो  पर कथक की मनमोहक प्रस्तुतिया दे चुकी है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन कोरिया द्वारा 3 दिवसीय कोरिया महोत्सव का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में किया गया। यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और विकास कार्यों को भी गति प्रदान करेगा। 

कार्यक्रम में लोकनृत्य भी रहे आकर्षण का केंद्र 
इस कार्यक्रम में सुआ, कर्मा, पंथी, शैला, गेड़ी, भरथरी और पंडवानी जैसे लोकनृत्यों के साथ ओडिसी, फ्यूजन वोकल, बांसुरी वादन, सैक्सोफोन वादन एवं सूफी गायन की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। 

7