संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के संजय पार्क में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत जो गई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए DFO ने 4 अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिसमें डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। रेंजर को 5 दिनों के भीतर उचित जवाब देना होगा। इस मामले को दबाने संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग के कर्मचारियों ने 15 हिरण के शव को पार्क के पीछे जंगल जलाया था।
शनिवार दोपहर बाड़े का गेट खुला रह जाने के कारण 4 से 5 कुत्ते अंदर घुस गए और उन्होंने हिरण व कोटरी पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 15 से 16 जानवरों की मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। संजय पार्क के पीछे जंगल में मृत जानवरों के शवों को जलाने और दफनाने के आरोप लगे हैं। घटनास्थल के पास जली हुई चिता के अवशेष भी मिले हैं, साथ ही खून से सना धारदार हथियार मिलने की बात भी सामने आई है।
यहां पढ़ें सस्पेंशन आदेश की कॉपी
DFO ने की मामले की पुष्टि
बताया जा रहा है कि पार्क में हिरण, कोटरी और बारहसिंगा को बिना आवश्यक अनुमति के रखा गया था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, DFO ने 16 जानवरों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच SDO स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन संजय पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।









