‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ : 20 जनवरी की शाम 6 बजे पुलिस परेड मैदान में एक बड़े शो का आयोजन

ram mandir, ayodhya
X
राम मंदिर, अयोध्या
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में  ‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि, दुनियाभर में प्रभु राम के आगमन की प्रतिक्षा है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर प्रदेश में विभिन्न आयोजन किया जाएगा। वहीं पुलिस परेड ग्राउंड में ‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रेसवार्ता में विधायक मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने 20 जनवरी को शाम 6 बजे पुलिस परेड मैदान में एक बड़े शो का आयोजन किया है। इस आयोजन में अयोध्या के 500 वर्षों के इतिहास और मंदिर निर्माण के संघर्ष की कहानी को ‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ कार्यक्रम के जरिए दर्शाया जाएगा।

gatha shree ram mandir ki, program
गाथा श्रीराम मंदिर की, कार्यक्रम

‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ कार्यक्रम का होगा आयोजन
उल्लेखनीय है कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर सनातनी समाज उत्साहित है। वहीं ‘गाथा श्रीराम मंदिर की‘ कार्यक्रम के जरिए मंदिर निर्माण के लिए तपस्या करने और प्राणों की आहूति देने वाले रामभक्तों की कथा सुनाई जाएगी।

कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
लगभग 5 हजार रामायण मंडलियां भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छॉलीवूड के कलाकार भी मौजूद रहेंगे। पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story