Logo
election banner
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर-मुंगेली जिले के दौर पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 19वे प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे जनदर्शन करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर-मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री आज सुबह 8 बजे रायपुर वापस आ गए हैं। 


400 सीटें जीतने की बात 
बता दें कि, लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है। हर वर्ग को साधने का प्रयास किया जा रहा है। 

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद के छठवीं वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में सुबह 11.30 बजे शिरकत करेंगे। उसके बाद दोपहर 2 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 19वे प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3 बजे जनदर्शन करेंगे। रात्रि 8:30 बजे लोरमी के "अखिल भारतीय कवि सम्मेलन" कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद रात्रि 10:00 बजे मुंगेली से रायपुर के वापस आ जाएंगे।

5379487