नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव परियोजना में रास्ते के डायवर्शन को लेकर ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर की जमकर पिटाई की। एसईसीएल के कर्मचारी ग्रामीणों द्वारा की गई अतिग्रहित भूमि पर रोड डायवर्शन का काम किया जा रहा था। वहीं ग्रामीणों के अतिग्रहित भूमि को एसईसीएल ने नियमानुसार मुआवजा दे दिया था।
ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद चोटिल सब एरिया मैनेजर का इलाज एसईसीएल बिश्रामपुर के सेंट्रल अस्पताल में जारी है। साइबेरिया मैनेजर के मुंह और पसली में गंभीर चोटें आईं हैं। एसईसीएल प्रबंधन ने एसपी सूरजपुर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रामानुज नगर थाने में केस दर्ज किया है।
सूरजपुर जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव परियोजना में रास्ते के डायवर्शन को लेकर ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर की जमकर पिटाई की। pic.twitter.com/QHIcnkDBAw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 7, 2026
दो वर्ष पहले बलौदाबाजार में बीजेपी नेता की पिटाई
उल्लेखनीय है कि, दो वर्ष पहले बलौदाबाजार जिले में पुलिस कर्मियों ने नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा की पिटाई कर दी थी। थाने के सामने सड़क में नगर अध्यक्ष ने तेज आवाज में अपनी कार में गाना बजाने और अपने साथियों के साथ नाचने के कारण पुलिस विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, मामला हाथापाई तक आ पहुंचा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा की पिटाई कर दी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।










