Logo
election banner
Triple murder in Bihar: बेगूसराय के आहोक गोबिंदपुर में दुल्हन व उसके भाई-पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने परिवार से इतर अपने पसंद की शादी कर ली

Triple murder after love marriage in Begusarai: बिहार के बेगूसराय में शनिवार को Love marriage का दु:खद अंत देखने को मिला। यहां के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित आहोक गोबिंदपुर में प्रेम-विवाह के बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दुल्हन सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल है। बेगूसराय में उसका उपाचार चल रहा है। 

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की-लड़का एक दूसरे को बहुत चाहते थे। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर जाकर शादी की थी, लेकिन परिजन उन्हें स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, इसी बात को लेकर पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। 

15 लाख की डिमांड 
पीड़ित पक्ष ने बताया कि लड़के के परिजन 15 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। उनका कहना था कि 15 लाख दोगे तभी आपकी बेटी को वधु के रूप में स्वीकारेंगे। 15 लाख जमा कराने के बाद वह लड़की को यहां से ले गए, लेकिन गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता और भाई को भी मार डाला। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी उमेश यादव (60), राजेश यादव (25) और बेटी नीलू कुमारी (21) के रूप में हुई है।

गोली मारकर हत्या
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एसपी मनीष, डीएसपी विनय राय थाना थाना प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करने के बाद बताया, मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ससुरालवाले बहू को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसलिए वह यहां रहने लगी। रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

5379487