छपरा में भीषण एक्सीडेंट: शादी में गीत गाने आईं चार महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मची अफरा-तफरी

Road Accident
X
सड़क हादसा
Chhapra Road Accident: बिहार के छपरा में भीषण हादसा हो गया। शादी में शामिल होने आईं 4 महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। एक्सीडेंट में एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल हैं। 

Chhapra Road Accident: शादी में गीत गाने आईं चार महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। एक्सीडेंट में एक की मौके पर मौत हो गई। तीन घायल हैं। भीषण हादसा छपरा के NH-531 छपरा-सीवान मेन रोड पर कोपा थाने के पास हुआ। घायल महिलाओं को पुलिस ने इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

जाने कैसे हुआ हादसा
संकट मोचन मंदिर में शादी समारोह चल रहा था। गुलु देवी (48), चिंता देवी, कुंती देवी और कुन्ती शादी में लड़की पक्ष की तरफ से गीत गाने आई थीं। इस दौरान छपरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों महिलाओं को रौंद दिया। एक्सीडेंट में गुलु देवी की दर्दनाक मौत हो गई।चिन्ता, कुन्ती देवी और कुन्ती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौत
जमुई-खैरा के इंदपे गांव के पास शनिवार की सुबह पत्नी के साथ ससुराल जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। बाइक चला रहे मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सिंधु कुमारी घायल हो गई। उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story