बेटे का वीडियो देख भावुक हुए शिखर धवन- काश उसे गले लगा पाता, प्यार कर पाता
शिखर धवन के बेटे जोरावर का एक वीडियो इस समय सोशल साइट पर छाया हुआ है।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के बेटे जोरावर का एक वीडियो इस समय सोशल साइट पर छाया हुआ है। शिकर धवन इस वीडियो को देखकर खुद भी काफी भावुक हो गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (29 अक्टूबर) को सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। ऐसे में पूरी टीम व्यस्त है। दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिखर धवन का बेटा जोरावर मैच देख रहा है।
यह भी पढ़ें- Ind Vs Nz: न्यूजीलैंड को 338 रनों का लक्ष्य
इस वीडियो को शेयर करते समय धवन काफी भावुक हो गए और बोले कि काश मैं अपने बेटे को इस समय ढेर सारा प्यार कर पाता और गले लगा पाता।
यह वीडियो मैच की शुरुआत का है, जिसमें टीम इंडिया राष्ट्रगान गा रही है। जोरावर टेलीविजन में राष्ट्रगान गाती टीम इंडिया के बीच अपने पापा (शिखर धवन) को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को देख शिखर काफी इमोशनल हो गए क्योंकि उनका बेटा उन्हें मैच के मैदान में एक नजर देखने के लिए ढूंढ़ रहा है।
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
जैसे ही टीवी में कैमरा जूम होता और शिखर धवन दिखाई देते हैं. जोरावर खुशी से उछल पड़ता है और पापा... मेरे पापा... चिल्लाने लगता है. जोरावर अपने पापा को देखकर बहुत खुश होता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन की आंखें नम हो गईं।
यह भी पढ़ें- Video: धोनी की बेटी जीवा ने गाया गाना, वीडियो मचा रहा है धमाल
इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धवन ने बड़े भारी मन से शेयर किया और इसके साथ लिखा- "दिल भर आया वीडियो देखकर, जिस तरीके से वो मुझे ढूंढ रहा है। काश जोरावर को गले लगा सकता मैं और खूब प्यार दे सकता, मेरा प्यार और दुआएं हमेशा मेरे बच्चों के साथ हैं, सबको ढेर सारा प्यार।"
शिखर धवन के इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया और इस पर कमेंट भी किया। शिखर धवन के ओपनिंग जोड़ीदार टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने भी धवन की इस पोस्ट पर कमेंट किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App