Boxer Sumit Sangwan पर लगा 1 साल का बैन, टोक्यो 2020 में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Boxer Sumit Sangwan पर लगा 1 साल का बैन, टोक्यो 2020 में नहीं ले सकेंगे हिस्सा
X
राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी संस्था ने बॉक्सर सुमित सांगवान (Sumit Sangwan) पर 1 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। सुमित सांगवान के डोपिंग टेस्ट में Acetazolamide नामक पदार्थ को पॉजिटिव पाया गया है।

भारतीय बॉक्सर सुमित सांगवान पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने 1 साल का प्रतिबंद लगा दिया है। सुमित सांगवान को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का आरोपी पाते हुए उन पर एक्शन लिया गया है। गुरूवार को नाडा ने उन पर 1 साल का प्रतिबंद लगाया जो तुरंत लागू हो गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के सीईओ नवीन अग्रवाल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी।

टेस्ट के अंतर्गत सुमित सांगवान का सैंपल 10 अक्टूबर 2019 को तब लिया गया जब सुमित सांगवान एलीट मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेल रहे थे। सुमित सागवान का सैंपल पॉजिटिव पाया गया, पाया गया कि सुमित ने Acetazolamide नामक पदार्थ का सेवन किया है जो नियम के अंतर्गत प्रतिबंधित है।

सुमित सांगवान 2020 में होने वाले खेलो के महाकुम्भ यानी ओलिंपिक की तैयारियों में जुटे थे। सुमित ओलिंपिक को क्वालीफ़ायर में खेलना था, लेकिन उनके 1 साल के बैन के बाद तय हैं कि सुमित सांगवान टोक्यो 2020 ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सुमित सांगवान 2012 लंदन ओलिंपिक में खेले थे। लंदन ओलिंपिक में सांगवान ने लाइट हेवीवेट केटेगरी में हिस्सा लिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story