Logo
election banner
Who is Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच 30 मार्च, शनिवार को मैच खेला गया। इसमें लखनऊ की जीत के हीरो रहे मयंक यादव। मयंक ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद रच दिया इतिहास।

Who is Mayank Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 11वां मुकाबला 30 मार्च, शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और  पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने इस मुकाबले को 21 रन से जीता और आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। लखनऊ की जीत के हीरो रहे 21 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव। 

मयंक ने अपने आईपीएल डेब्यू पर ऐसा कहर बरपाया कि पंजाब किंग्स के पैर ही उखड़ गए। इस मुकाबले में 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स का स्कोर एक समय बिना विकेट गंवाए 102 रन था। लेकिन, मयंकी तूफानी रफ्तार गेंदबाजी के आगे पंजाब किंग्स ने ऐसे घुटने टेके कि मैच 21 रन से हार गई। 

मयंक यादव ने अपने कोटे के 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मयंक ने इस दौरान अपनी रफ्तार से सबको हैरान कर दिया। पंजाब किंग्स की पारी के 12वें ओवर में मयंक ने शिखर धवन को 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद रही। मयंक ने इस मैच में

कई मौकों पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक से गेंद फेंकी। सबसे अच्छी बात ये रही कि उनकी लाइन लेंथ भी सटीक थी। 

मयंक यादव ने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा का विकेट हासिल किया। 

आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद
155.8 KMPH- मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स)
153.9 KMPH- मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम बनाम पंजाब किंग्स)
153.4 KMPH- मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम बनाम पंजाब किंग्स)
153 KMPH- नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
152.3 KMPH- जेराल्ड कोएत्जी (मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद)

कौन हैं मयंक यादव?
मयंक यादव को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख की कीमत में खरीदा था। वो दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अबतक एक ही फर्स्ट क्लास मैच खेला है। उन्होंने 17 लिस्ट-ए मैच में 34 विकेट लिए हैं। 11 टी20 में 15 विकेट लिए हैं। 

5379487